Adityapur DRM Visit: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, प्लेटफार्म 1-2 पर ट्रेनों का परिचालन शुरू, डीआरएम ने किया निरीक्षण

Adityapur:चक्रधरपुर रेल मंडल डीआरएम तरुण हुरिया ने मंगलवार सुबह आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 एवं 2 से ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत करवा दी है ।

मंगलवार को निरीक्षण के बाद प्लेटफार्म से ट्रेनों का परिचालन सामान्य तरीके से शुरू हो चुका है। वहीं नवनिर्मित रेलवे स्टेशन भवन भी अब पूरी तरह कार्य करने लगा है ।डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि जल्द ही आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से कई नई ट्रेन खुलेंगे। जिसकी तैयारी की जा रही है। वही टाटानगर स्टेशन पर लोड कम करने के उद्देश्य से भी आदित्यपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेनों को परिचालन किया जाएगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!