Adityapur:आदित्यपुर हरिओम नगर स्थित 6 एलएफ मैदान में इस वर्ष मां भवानी यूथ क्लब द्वारा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। इस आकर्षक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार देर शाम फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “समाज में नारी शक्ति का सम्मान और संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर एक आदर्श, समानता पर आधारित समाज का निर्माण करना चाहिए।” उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का भी आह्वान किया।इस वर्ष का पंडाल पारंपरिक कलाकृति और आधुनिक सजावट का सुंदर संगम है। सुरक्षा, लाइटिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

कार्यक्रम में मां भवानी यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार, चेयरमैन हरेंद्र तिवारी, समाजसेवी आर. के. सिन्हा, सिमल सोरेन, चंचल गोस्वामी, गुरु प्रसाद महतो, सचिन महतो, विनोद ओझा, संयोजक बीरेंद्र यादव, अमरनाथ ठाकुर, राहुल यादव, सुरेश धारी, प्रवीण पांडेय, सुभाष यादव, सर्वजीत प्रसाद, उज्जवल और प्रभुनाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।








