Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Adivashi Theme Pandal: श्रद्धालुओं के लिए खुला 6 एलएफ मैदान का दुर्गा पूजा पंडाल, अंडमान निकोबार के जारवा आदिवासी थीम पर आधारित पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
Adityapur

Adityapur Adivashi Theme Pandal: श्रद्धालुओं के लिए खुला 6 एलएफ मैदान का दुर्गा पूजा पंडाल, अंडमान निकोबार के जारवा आदिवासी थीम पर आधारित पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

By The News24 Live07/10/2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
1002273810
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Adityapur: माँ भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा हरिओम नगर, आदित्यपुर स्थित 6एलएफ दुर्गा पूजा मैदान में निर्मित दुर्गा पूजा पंडाल रविवार रात दर्शकों के लिए खोल दिया गया.

ये भी पढ़े:-Adityapur Durga Puja Pandal Attractions: दुर्गा पूजा पंडाल में दिवंगत सांसद सुनील महतो हत्याकांड और झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो हत्याकांड को सचित्र किया गया वर्णित, बना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र

10022738182918263972716772249
10022738161045844234160842204

इससे पूर्व इस पूजा पंडाल का उदघाटन प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय सिंह तथा प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया.माँ भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा कमिटी के द्वारा यहाँ इस बार  अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर निवास करने वाले जारवा आदिवासी समाज की थीम पर आधारित पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है. इसके माध्यम से मानव सभ्यता के इतिहास में विश्व के अति प्राचीन (लगभग पचास हजार वर्षों से भी अधिक समय से निवास करने वाले) जारवा आदिवासी समाज के जीवन वृत्त को प्रदर्शित किया गया है. वहीं, पंडाल के अंदर जारवा आदिवासी समूह के रहन-सहन, वेशभूषा, कला-संस्कृति आदि का जीवंत चित्रण भी प्रस्तुत किया गया है.

10022738178818954070950595021

विलुप्त हो रहे जनजातीय संरक्षण का मिल रहा संदेश

कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह माँ भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि पंडाल निर्माण के माध्यम से अंडमान निकोबार द्वीप समूह के विलुप्त प्राय: जारवा आदिवासी समूह संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है. इन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि इस आदिवासी समुदाय के संरक्षण को लेकर प्रयास किया जाए। गौरतलब है कि अंडमान निकोबार दीप समूह में तकरीबन साढे तीन सौ जारवा आदिवासी वर्तमान में बचे हैं।इन्होंने बताया कि कमिटी के द्वारा महासप्तमी, महाष्टमी एवं महनवमी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. पंडाल के उद्घाटन से पूर्व स्थानीय कलाकारों के द्वारा माता का जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया. इस अवसर पर बिरेंद्र यादव, अमरजीत मिश्रा, अमरनाथ ठाकुर, जगदीश नारायण चौबे, रामाशंकर पाँडेय, खिरोद सरदार, हरेंद्र तिवारी, सुभाष चंद्र, प्रवीण पांडेय, शंकर दयाल मिश्रा, बिरेंद्र तिवारी आदि मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
adityapur adityapur news Durga puja
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d