Adityapur Ganesh Puja:  पूजा- पाठ, धार्मिक आयोजन से समाज में आती है एकजुटता: अरविंद सिंह, आदित्यपुर में गणेश उत्सव की धूम

Saraikela: जिले के आदित्यपुर एवं गम्हरिया क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम देखी जा रही है. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर यहां भव्य और आकर्षक गणेश पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है.आदित्यपुर स्थित कल्पनापुरी में बने पूजा पंडाल का पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया.
श्री बद्रीनाथ स्वरूप का तैयार गणेश पूजा पंडाल
श्री बद्रीनाथ स्वरूप का तैयार गणेश पूजा पंडाल
ये भी पढ़ें: Adityapur Ganesh Puja Preparation: कल्पनापुरी में बद्रीनाथ मंदिर मॉडल का गणेश पूजा पंडाल लोगों को करेगा आकर्षित
गणेश चतुर्थी के उपलक्ष पर आदित्यपुर कल्पनापूरी नगर निगम कार्यालय के पास युवा विकास समिति द्वारा इस वर्ष भी बड़े ही धूम-धाम के साथ गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पांच दिवसीय गणेश पूजा को लेकर यहां बने पूजा पंडाल का उद्घाटन ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया. इस मौके पर पूर्व विधायक का पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा ढोल- नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया. उद्घाटन के उपलक्ष पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा की पूजा- पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन करने से हमारे रीति रिवाज भी सुरक्षित रहते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ता है. पूर्व विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन पूजा पंडाल आदि निर्माण रोजगार का भी एक बड़ा जरिया है, जिससे कई लोग जुड़कर अपनी आजीविका चलते हैं. कहीं ना कहीं यह आयोजन एक छोटे उद्योग के रूप में विख्यात हो रहा है.इस मौके पर यहां देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. मौके पर यहां सम्मानित अतिथियों में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार, भाजपा जमशेदपुर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, श्री राम ठाकुर रमाशंकर पांडे उपस्थित थे. वहीं पूजा कमेटी के संरक्षकों में मुख्य रूप से अवधेश सिंह, रंजीत सांडिल्य, प्रियंका मंडल, सावन मिश्रा उपस्थित थे. वहीं सक्रिय सदस्यों के रूप में अध्यक्ष सौरभ सिंह व शुभम सिंह, विवेक सिंह, राणा सिंह,आकाश तिवारी , ऋषिकेश तिवारी, साकेत चौधरी, नंदन, हनी आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़े: गणपति बप्पा मोरया की गूँज के साथ शहर में हुआ गणेश उत्सव शुरू, खुला पट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *