Adityapur girl burnt to death: प्रेम प्रसंग में युवती ने प्रेमी के घर के बाहर खुद को किया आग के हवाले

 

 

 

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती मंटू मैदान में प्रेम-प्रसंग में एक युवती द्वारा अपने प्रेमी के घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया गया ,इस घटना में युवती पूरी तरह जल गई, जिससे उसकी मौत हो गई ,मृत युवती की पहचान सोनी लोहार के रूप में की गई है।

इसे भी पढ़े:-

एमबीए पढ़ने गए युवक की इटली में मौत, 5 दिन बाद भी शव नही पहुंचा भारत, परिजन परेशान

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती की रहने वाली मृतिका सोनी लोहार का अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था, मृत युवती कुख्यात अपराधकर्मी भट्टा लोहार की रिश्ते में बहन लगती है, इसी के चलते युवक के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, बताया जाता है युवती द्वारा थाने में भी प्रेमी के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई थी, प्रेमी के परिजनो के इनकार के बाद युवती ने तनाव में आकर बुधवार दोपहर तकरीबन 12 बजे प्रेमी के घर के बाहर ही खुद को आग के हवाले कर दिया, घटना के बाद बस्ती में अफरा तफ़री मच गयीं, बाद में मौके पर आदित्यपुर पुलिस पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही बताया जाता हैं कि प्रेमी युवक भोला मुदी बीएसएफ का जवान हैं .

 

घटना से मानवता हुई शर्मसार

 

दोपहर तकरीबन 12 बजे युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया लेकिन, लोगो से भरी बस्ती से किसी ने भी युवती को बचाने का प्रयास तक नहीं किया, जो मानवीय संवेदनाओं पर कई गंभीर सवाल खड़ा करता है ,फिलहाल घटना के बाद लोगों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

http://एमबीए पढ़ने गए युवक की इटली में मौत, 5 दिन बाद भी शव नही पहुंचा भारत, परिजन परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *