Adityapur: आदित्यपुर में चिल्ड्रन क्लब के भव्य गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ,भुगलु सोरेन -विक्की प्रधान ने किया उद्घाटन, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजे गजानन

आदित्यपुर : आदित्यपुर-2 चिल्ड्रन क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य एवं ऐतिहासिक गणेश पूजा महोत्सव का सोमवार को विधिवत उद्घाटन हुआ।

Adityapur: न्यू डिस्को क्लब का गणेश पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खुला: एसपी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा, शांति व सद्भाव की अपील

पंडाल का उद्घाटन करते विक्की प्रधान

 

वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान, नगर अध्यक्ष अमित सिन्हा, नगर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, अमरजीत ठाकुर और युवा नेता बाबू तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भगवान विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की।
​पूजा पंडाल की भव्यता और आकर्षक विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने पंडाल की निर्माण कला और सजावट की प्रशंसा की। इस अवसर पर भुगलु सोरेन ने कहा कि चिल्ड्रन क्लब हर वर्ष अपनी परंपरा को कायम रखते हुए अत्यंत मनमोहक पंडाल का निर्माण कराता है। विक्की प्रधान ने कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी के संकटों को दूर कर क्षेत्र में खुशहाली लाएं, यही प्रार्थना है।
​कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी आगत अतिथियों का पारंपरिक रूप से गर्मजोशी से स्वागत किया। समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन समारोह में मंच पर मौजूद अतिथि

​उद्घाटन के साथ ही पूजा परिसर में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

 

https://thenews24live.com/grand-kanwar-padyatra-winners-were-honored-amidst-devotion-and-enthusiasm-in-chaibasa/

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *