Adityapur: आदित्यपुर हरिओम नगर में मां भवानी यूथ क्लब द्वारा इस वर्ष भी दुर्गा पूजा को लेकर भव्य और थीम आधारित पंडाल का निर्माण कराया जाएगा ।जो भक्तो को अपनी ओर आकर्षित करेगा।


मां भवानी यूथ क्लब के अध्यक्ष अंबुज कुमार की अगवाई में शुक्रवार को हरि ओम नगर दुर्गा पूजा मैदान में पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस उपलक्ष पर वैदिक अनुष्ठान के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन में पूजा कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य उपस्थित थे ।अंबुज कुमार ने बताया कि लगातार 18 वर्षों से मां भवानी यूथ क्लब दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है
प्रतिवर्ष थीम आधारित पंडाल यहां बनाया जाता है जो पूरे जमशेदपुर शहर में एक अलग रूप में भक्तों को अपनी और आकर्षित करता है।









