Adityapur Hindu New Year Procession: चैत्र हिंदू नव वर्ष पर निकला विशाल जुलूस, जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ आदित्यपुर VIDEO

Adityapur: छात्र हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए.

Video

विश्व हिंदू परिषद, धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर आरआईटी मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए .पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल होते हुए जमशेदपुर रवाना हुए. इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *