Adityapur Hindu New Year Procession: चैत्र हिंदू नव वर्ष पर निकला विशाल जुलूस, जय श्री राम के नारों से गुंजयमान हुआ आदित्यपुर

Adityapur:हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष पर शनिवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाए.


विश्व हिंदू परिषद, जिला अध्यक्ष डॉ जे एन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर टोल ब्रिज मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए .पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल होते हुए जमशेदपुर रवाना हुए. इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई। जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.इधर आदित्यपुर में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुआ। रैली में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक बबलू सिंह, संजय सरदार, निवर्तमान वार्ड पार्षद अभिजीत महतो,चिंटू सिंह ,अवधेश सिंह, ओम प्रकाश खा, सानू कुमार धनंजय स्वर्णकार, गुरजीत सिंह ,सावन गुप्ता, संतोष सिंह, किशन प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

आदित्यपुर न्यूज़

Adityapur Pran Pratishtha: आदित्यपुर: प्लेटिना सिटी के शिव मंदिर इंद्रलोक में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, नगर भ्रमण के साथ गूँजे जयकारे ​7 मार्च को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, 9 को होगा विशाल भंडारा; श्रद्धालुओं में भारी उत्साह