Adityapur hyva car accident: तेज रफ्तार हाईवा ने कार को 500 मीटर सड़क पर घसीटा, जाने फिर क्या हुआ?

Adityapur: आदित्यपुर मुख्य मार्ग ईमली चौक के पास बीते देर रात एक तेज रफ्तार हाईवा का कहर देखने को मिला, जहां हाईवा ने एक लाल रंग के ऑटो कार में सामने से टक्कर मारी, हाईवा चालक ने दुर्घटना के बाद तकरीबन 500 मीटर तक अल्टो कार को घसीटता रहा ,जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

ये भी पढ़ें: Saraikela Accident: तेज रफ्तार हाइवा-ट्रक की जोरदार सीधी भिड़ंत, दोनों गाड़ी के चालक दबकर मरे
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात तकरीबन 10:45 बजे आदित्यपुर ईमली चौक के पास से खरकई ब्रिज की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार हाईवा ने लाल रंग की ऑटो कर(JHO5AZ-1542) को सामने से टक्कर मारी ,जिसके बाद हाईवा चालक ने जबरन गाड़ी को आगे बढ़ा दिया जिससे ऑटो कर उसकी चपेट में आ गया, चालक ने ईमली चौक से लेकर शेरे पंजाब चौक तक कार घसीटा रहा, तेज आवाज होने के चलते पूरे क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई ,लोग अपने घर और दुकानों से बाहर निकाल मंजर देखने लगे, इसके बाद लोगों ने हाईवा चालक को पकड़ने की कोशिश की, तभी शेरे पंजाब चौक के ठीक सामने हाईवा चालक गाड़ी रोक मौके से भागने में सफल रहा, इसके बाद लोगों ने फौरन ऑटो कार से सवार चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला, घटना के बाद आदित्यपुर पुलिस को भी सूचित किया गया, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही अल्टो कार सवार भी हाईवा में फंसे गाड़ी को बाहर निकल चलते बने.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ