जमशेदपुर : इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, 25 लाख का हुआ नुकसान

 

 

 

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हार पाड़ा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में सुबह अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन की PLFI ने किया आग के हवाले, बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

 

गोदाम मालिक सुनील ने बताया कि सवेरे 8 बजे नया फ्रिज, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान आया था। जिसे गोदाम में रखवाने के बाद वह बाजार चले घए। कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों ने बताया कि गोदाम से धुंआ निकल रहा है। आनन फानन में वह गोदाम पहुंचा तो देखा आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। इसके बाद उसने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

 

सूचना के बाद अग्निशामक दल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम मालिक सुनील ने बताया कि इस आगजनी में लगभग 25 लाख का नुकसान हुआ है। शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

http://चाईबासा : तालाब निर्माण कार्य में लगे पोकलेन की PLFI ने किया आग के हवाले, बैनर लगाकर ली जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत