Adityapur Industry Fire: औद्योगिक क्षेत्र के कंपनी में लगी आग, काम के दौरान 7 मजदूर जलकर घायल

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी मोड़ के पास स्थित एक कंपनी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आगजनी की घटना घटित हुई, इस भीषण आगजनी की घटना में कंपनी में लगे कई मिशनरी जल गए ,जबकि आग लगने से कंपनी में काम कर रहा है तकरीबन 6से 7 मजदूर भी आग की चपेट में आकर जल गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़े: Adityapur Company Fire: कंपनी में लगी भीषण आग , 5 दमकलों ने पाया काबू, बड़ा नुकसान
कंपनी के बाहर आग बुझाते दमकल गाड़ी
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधा डेयरी मोड फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक आग लग गई, कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले लिया, जिससे कंपनी में अफरा -तफरी मच गई ,कार्यरत कई मजदूर भाग खड़े हुए. जबकि कुछ मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए, इधर आग लगने की जानकारी आदित्यपुर स्थित झारखंड अग्निशमन कार्यालय में दी गई, मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा आगजनी के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया है ,लेकिन बताया जाता है कि कंपनी में लगे हीटिंग मशीन में स्पार्क होने की वजह से ऑयल चैंबर में आग लग गया, जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ।इधर खबर लिखे जाने तक आगजनी में घायल हुए मजदूरों की पहचान नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान