20 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चाईबासा और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चाईबासा/जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

Jagnnathpur : चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम को 1 जून 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नोवामुंडी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य से घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसी दौरान यह जानकारी भी मिली कि जमशेदपुर पुलिस भी मोटरसाइकिल चोरों की तलाश में क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

बरामद मोटरसाइकिल

संयुक्त कार्रवाई के दौरान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के टुकानसाई से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी राज पुरती (23 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छोटानागरा थाना क्षेत्र के टोंटोगाड़ा गांव से नौ तथा किरीबुरू थाना क्षेत्र के टाटीबा बिरहोर टोला से छह मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा 3जी, बजाज पल्सर एनएस 200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर15, यामाहा एफजेड और हीरो ग्लैमर समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि गिरोह लंबे समय से जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और चोरी के वाहनों को ग्रामीण इलाकों में खपाने का काम करता था।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में वाहन चोरी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

http://हाटगम्हरिया में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक बरामद”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’