Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग की विशेष पहल, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और वृहद पौधरोपण का आयोजन

Adityapur (आदित्यपुर) : आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर गतिविधियों की तैयारी की गई है।

Adityapur World environment day plantation: विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड 17 में वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिताओं का विषय पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित रखा गया है, ताकि बच्चे पर्यावरणीय चुनौतियों को समझ सकें और उनके समाधान के प्रति संवेदनशील बनें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत 5 जून को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। अभियान में क्षेत्र के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि टाटा स्टील द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उद्योगों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

क्षेत्रीय पदाधिकारी ने आम नागरिकों से भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। यदि हम आज पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

http://Adityapur: पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’