Adityapur ISKCON style pandal: आदित्यपुर एस टाइप मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल का चंपाई सोरेन और अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन

मायापुर इस्कॉन मंदिर की भव्य झलक आदित्यपुर में, दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

आदित्यपुर: श्रीश्री दुर्गा पूजा कमिटी, सिंहभूम बॉयज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आदित्यपुर एस टाइप मैदान में इस वर्ष एक भव्य और आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान विधायक चंपई सोरेन एवं पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ये भी पढ़े:- Adityapur S type Durga Puja Bhumi pujan: आदित्यपुर एस टाइप दुर्गा पूजा पंडाल में ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर के होंगे दर्शन

इस वर्ष का मुख्य आकर्षण मायापुर (पश्चिम बंगाल) स्थित प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर की आकृति पर आधारित पंडाल रहा, जो अपनी भव्यता और कलात्मकता के कारण श्रद्धालुओं और दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और पंडाल की भव्य सजावट का आनंद लिया।

समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मां दुर्गा को शक्ति और संरक्षण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद ही प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने की ताकत देता है। उन्होंने समाज में शांति, समृद्धि और विकास की कामना करते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ के बावजूद दुर्गा पूजा जैसे त्योहार लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्य संरक्षक मनोज सिंह और उनकी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।निवर्तमान उपमहापौर अमित सिंह बॉबी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा- पाठ, धार्मिक आयोजन हमें एक दूसरे से जुड़े रहने का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मेहता ने किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार उर्फ बबलू सिंह, मुख्य संरक्षक मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, चंचल गोस्वामी, बिनोद सिंह, विमल कुमार सिंह, छोटे सिंह, राणा सिंह, नीरु सिंह, बबुआ सिंह, सचिन महतो, परमेश्वर प्रधान और सुभाष करवा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।स्थानीय लोग पंडाल की भव्यता और श्रद्धा से परिपूर्ण माहौल की खूब सराहना कर रहे हैं

http://Adityapur Durga Puja Pandal Attractions: दुर्गा पूजा पंडाल में दिवंगत सांसद सुनील महतो हत्याकांड और झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो हत्याकांड को सचित्र किया गया वर्णित, बना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र