Adityapur ISRO Meeting: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाली पर इसरो ने जताई चिंता, बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की मांग

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से ‘इसरो’ (ISRO) कार्यसमिति की मासिक बैठक अध्यक्ष रुपेश कतरियार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में औद्योगिक विकास की चुनौतियों और सरकार के साथ समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

Adityapur Industrial Area Gas Crisis: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा संकट: गैस किल्लत से कंपनियों में तालाबंदी का खतरा, 2 लाख मजदूरों की आजीविका दांव पर

​जियाडा की कार्यप्रणाली पर सवाल

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जियाडा (JIADA) आज भी औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की क्षमता रखता है, लेकिन वर्तमान में इसकी कार्यप्रणाली गंभीर चुनौतियों से घिरी है। अधिकारों के प्रयोग में अस्पष्टता, निवेशकों के साथ समन्वय की कमी और लंबे समय से पदों के रिक्त होने के कारण कार्यालय की प्रभावशीलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र

​सड़कों की बदहाली और जलभराव

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों और बिना बारिश के होने वाले जलभराव पर तीखा रोष व्यक्त किया। सड़कों की खराब स्थिति के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। उद्यमियों ने जिला और मंडल स्तरीय बैठकों में भी इन सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग दोहराई है।

​गैस आपूर्ति और सिंगल विंडो सिस्टम

बैठक में झारखंड में निवेश की संभावनाओं और ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सरकार से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई ताकि उद्योगों का संचालन प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त, प्रदूषण नियंत्रण और अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से संपर्क करने पर जोर दिया गया।

​बैठक में उपस्थित सदस्य

इस महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष रुपेश कतरियार के साथ समीर सिंह, गौतम महापात्र, उत्तम चौधरी, संदीप मिश्रा, नीरज मिश्रा, राजेश्वर जायसवाल, तरुण अदक, अवनीश मुर्तजा, सौरभ चौधरी, अरुण कुमार, शशि शेखर, मुकेश शर्मा, राजेश बंसल, विनय सिंह, पंकज कुमार और पंकज झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजीव शुक्ला द्वारा किया गया।

http://Adityapur Industrial Security: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती चोरी से उद्यमी परेशान: ‘सिया’ ने थाना प्रभारी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *