Adityapur Kali Puja 2025: काली पूजा पंडाल उद्घाटन में बोले अर्जुन मुंडा — पूजा पाठ से नकारात्मक ऊर्जा होती है खत्म, रिश्तों में आती है मिठास

Adityapur: आदित्यपुर-2 स्थित एमआईजी मैदान में रविवार देर शाम श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा तैयार किए गए भव्य एवं आकर्षक काली पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया।

ये भी पढ़े:- Arjun Munda Babulal Marandi in Adityapur:एमआईजी काली पूजा पंडाल का मुंडा-मरांडी ने किया फीता काटकर उद्घाटन, 15 नवम्बर को पीएम के खूंटी के उलीहातू आगमन को बताया झारखंड का गौरव


उद्घाटन समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तथा जदयू विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल को आम दर्शकों के लिए खोल दिया। इस अवसर पर पूजा कमिटी द्वारा स्मारिका का विमोचन भी किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि दिवाली और काली पूजा जैसे पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और नकारात्मकता को दूर कर आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी सराहना की और सामूहिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

इस मौके पर उद्यमी अरुण पाठक, समृद्धनाथ तिवारी, उद्यमी मनोज कुमार सिन्हा, डॉ कुणाल कुमार और प्रवीण सेवा संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह को समाजसेवा और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कर मानवीय सेवा का भी उदाहरण पेश किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवपूर्ण नजर आया। आकर्षक सजावट, भव्य पंडाल और सांस्कृतिक माहौल ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति की ओर से बताया गया कि पंडाल अगले कुछ दिनों तक आम दर्शकों के लिए खुला रहेगा, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन समिति अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। समारोह में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, आरएसबी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एस. के. बेहरा, वरीय समाजसेवी ए. के. श्रीवास्तव, रिटायर्ड आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, सुधांशु ओझा, ब्रजभूषण सिंह, काली शर्मा, अजय सिंह, आर. के. सिन्हा, कर्नल आर. पी. सिंह, वीरेन्द्र तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

http://Adityapur kali puja programme: एमआईजी सार्वजनिक काली पूजा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन , प्रियंका सिंह भास्कर को गीतों पर झूमे भक्त