Adityapur Kali Puja Bhoomi Pujan: हरिओम नगर मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा का हुआ भूमि पूजन, पहाड़ों पर स्वर्ण मंदिर स्वरूप का तैयार होगा पंडाल.

Adityapur: आदित्यपुर हरिओम नगर मैदान में मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा समिति द्वारा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: आदित्यपुर एमआइजी काली पूजा में अनुपमा यादव ने बांधा गीतों का समां, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी “आ पिया” गाकर लोगों को झुमाया, देखे Video

मां अंबे यूथ स्पोर्टिंग क्लब काली पूजा कमेटी द्वारा इस बार भी भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. यहां पहाड़ों पर स्वर्ण मंदिर स्वरूप के पूजा पंडाल को तैयार किया जाएगा. कमेटी के अध्यक्ष सानू सिंह ने बताया कि इस बार भी भव्य तरीके से काली पूजा संपन्न होगा. पंडाल का उद्घाटन झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया जाएगा, वहीं पूजा के दौरान उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास भी पूजा कार्यक्रम के दौरान शामिल होंगे, इन्होंने बताया कि संपूर्ण पूजा विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जे एन दास की देखरेख में संपन्न कराया जाएगा. इस मौके पर यहां पूजा कमेटी के चेयरमैन अंकित कुमार ,संतोष सिंह  समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं अतिथियों में लघु उद्योग भारती जिला अध्यक्ष ज्ञान जायसवाल, नीरू सिंह, संतोष तिवारी, पी एन मौर्य आदि उपस्थित रहे.

ये भी पढ़े : Adityapur Additional Municipal Commissioner took charge: आदित्यपुर नगर निगम के नए अपर नगर आयुक्त आईएएस आलोक कुमार ने संभाला पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *