Adityapur- Kandra Rpf Raid: कांड्रा टोल स्क्रैप टाल में आरपीएफ की छापेमारी, कुख्यात रेलवे स्क्रैप चोर अखिलेश पोद्दार समेंत 7 पर मामला दर्ज, टाटा स्टील रेल से भी टापा रहे थे माल ,जाने पूरा मामला?

Adityapur: आरपीएफ आदित्यपुर ने रेलवे स्क्रैप कटिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। कांड्रा टोल प्लाजा के पास स्थित अखिलेश पोद्दार नामक स्क्रैप चोर के टाल में छापेमारी कर आरपीएफ ने 2 लाख की लागत की रेलवे स्क्रैप के साथ पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। 
ये भी पढ़े: Adityapur Scrap loaded vehicle case registered: अभिजीत प्लांट से 15 लाख के स्क्रैप ज़ब्त मामले में जुगसलाई के कारोबारी समेत तीन के विरुद्ध केस दर्ज, सिंडिकेट का होगा जल्द पर्दाफाश
जानकारी के अनुसार रेलवे का कुख्यात स्क्रैप चोर अखिलेश पोद्दार आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गतत राममड़ैया के पास से टाटा स्टील कंपनी से निकलनेवाली मालगाड़ी के डब्बे से शीट, दरवाजा आदि तोड़कर नदी के किनारे गिरा देता है। जिसे छोटी छोटी गाड़ियों में लोड कर कांड्रा स्थित अपने स्क्रैप टाल में स्टोर कहा वहां से बड़े ट्रकों में भरकर माल बेच दिया जाता है। आरपीएफ आदित्यपुर प्रभारी को इसकी भनक दस दिन पूर्व लगी जिसके बाद क्राईम ब्रांच और अन्य अधिकारियों के साथ टीम का गठन कर इसकी जांच शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह अभिजीत के स्क्रैप टॉल में छापेमारी कर ट्रक संख्या जेएच02एपी 2219 मे लोडेड स्क्रैप को जब्त किया। वहीं मौके से ट्रक चालक जयप्रकाश सिंह के साथ स्क्रैप लोड कर रहे उमा सिंह, दीपक यादव, संतोष मिश्रा, रौशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने इस मामले में मुख्य आरोपी अखिलेश पोद्दार उसके मुंशी मोहन गोराई समेंत सात को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी अभियान में आरपीएफ प्रभारी के अलावे क्राईम ब्रांच के इंस्पेक्टर शैलेश चंद्र तथा आरपीएफ पुलिस की टीम शामिल थी।
जब्त किया गया ट्रक तथा चोरी की गयी रेलवे मालगाड़ी के दरवाजा, शीट आदि
6 माह पूर्व सीनी आरपीएफ ने स्क्रैप चोर अखिलेश तो किया था गिरफ्तार
अखिलेश पोद्दार रेलवे का कुख्यात चोर है। उसे रेलवे मालगाड़ी बोगी कटिंग, शीट, पटरी समेंत अन्य रेलवे के स्क्रैप चोरी मामले में पांच बार गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। लेकिन पुन: जेल से निकलने के बाद वह चोरी के धंधे में लिप्त हो जाता है। छ: माह पूर्व आरपीएफ ने सीनी से उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं जेल से छूटने के बाद पुन: चोरी के धंधे में लिप्त हो गया था।
कांड्रा टोल के पास सरेआम चल रहा अवैध स्क्रैप टॉल
आरपीएफ  की माने तो आदित्यपुर समेंत कई इलाकों से रेलवे का लोहा कटिंग कर इस टाल में खपाया जा रहा है। यह अवैध टाल कांड्रा थाना में  लंबे समय से धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। लेकिन अबतक पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। आरोपी पर रेलवे का ट्रांस्फरमर की चोरी का भी आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम