Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur Laghu Udyog Bharti Conference: चीन से डंप हो रहा रॉ-मैटेरियल ,हमे चुकाना पड़ रहा 18% जीएसटी, बंद हो रहे उद्योग, लघु उद्योग भारतीय प्रांतीय सम्मेलन में उद्यमियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी समस्याएं
Adityapur

Adityapur Laghu Udyog Bharti Conference: चीन से डंप हो रहा रॉ-मैटेरियल ,हमे चुकाना पड़ रहा 18% जीएसटी, बंद हो रहे उद्योग, लघु उद्योग भारतीय प्रांतीय सम्मेलन में उद्यमियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी समस्याएं

By The News24 Live19/05/2025Updated:19/05/2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250519 203822
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Adityapur:लघु उद्योग भारती ,झारखंड प्रांतीय उद्योग सम्मेलन सोमवार को आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मौजूद लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश मित्तल ने स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनकर उन्हें सरकार तक पहुंचाने की बातें कही।

img 20250519 1715572499292300702955761

लघु उद्योग भारती के प्रांतीय सम्मेलन में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत जमशेदपुर उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद ओमप्रकाश मित्तल ने कहा कि सरकार और संबंधित मंत्रालय तक समस्याओं को पहुंचाने की पहल करेंगे। इन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती देशभर में लघु ,सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों की हितैषी है।आज देश भर में 920 से भी अधिक इकाईयां कार्यरत हैं ।लघु उद्योग भारतीय ने सर्वप्रथम उद्योग स्थापना को लेकर लैंड पॉलिसी देशभर में एक समान बनाने की मांग उठाई थी। जिससे उद्योग -धंधे आसानी से स्थापित हो सके. ओम प्रकाश मित्तल ने कहा कि देश में बनाए गए जीएसटी टीम का ये हिस्सा रह चुके हैं ।इन्होंने जीएसटी नियमों में 250 से भी अधिक संशोधन उद्योग हित में करवाए हैं। सम्मेलन में मौजूद स्थानीय उद्यमी सुमित मेहता ने बताया कि कृषि उपकरण संबंधित औजार और उत्पादों का निर्माण करते हैं, जिसमें कृषि उपकरण निर्माण पर सरकार द्वारा इन्हें रियायत दी जाती थी, 18% जीएसटी चुकाना पड़ता है। वहीं चीन से भारी मात्रा में रॉ मैटेरियल डंप होने से इसका प्रभाव उद्योगों पर पड़ रहा है। जिसका नतीजा है कि कई उद्योग बंद हो रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती प्रदेश कमेटी के माध्यम से एक पत्र तैयार करें जिसे वित्त मंत्रालय और उद्योग मंत्रालय को भेजा जाएगा ।ताकि इन समस्याओं का निपटारा हो। बैठक में उपस्थित महिला उद्यमी उषा झा ने समस्या रखते हुए बताया कि 18% जीएसटी चुकाने के बावजूद स्थानीय उद्योगों को रिटर्न में कुछ नहीं मिलता। इन्होंने कहा कि सरकार उद्यमियों के प्रति गंभीर हो, उद्यमियों को रियायत के अलावा पेंशन की भी सुविधा मिले। इन्होंने कहा कि सुलभ तरीके से उद्योग धंधे बढ़ाने लोन प्राप्त हो. स्क्रैप व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों ने स्क्रैप व्यवसाय में 5% अतिरिक्त जीएसटी और जीएसटी पर एक प्रतिशत टीडीएस काटे जाने पर भी कड़ा एतराज जताया, सम्मेलन में उद्यमियों ने एक राष्ट्र एक उद्योग नीति बनाए जाने की भी मांग प्रमुखता से उठाई। जिस पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि उद्योग नीति स्थानीय सरकारों द्वारा बनाए जाते हैं जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होते हैं। इधर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में नए उद्योग के लिए जमीन ना मिलना और दर अधिक होने के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की इस पर राज्य सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए जिससे उद्योगों का पलायन रोका जा सके.

videocapture 20250519 2035424489835472668340247

सरकार तक छोटे उद्योगों की आवाज पहुंचना प्राथमिकता:इन्दर

लघु उद्योग भारती प्रांतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंदर अग्रवाल ने कहा कि लघु उद्योग भारती के सदस्य प्रदूषण बोर्ड, जीएसटी, आयकर जैसे विभाग के सदस्य हैं। ऐसे में छोटे एवं मध्यम दर्जे के उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक सुगमता से पहुंचना पहली प्राथमिकता है। इंद्र अग्रवाल ने कहा के लघु उद्योग भारती से अधिक से अधिक उद्यमियों को जोड़कर उद्योग हित में कार्य करना है। सम्मेलन को मुख्य रूप से लघु उद्योग भारती के प्रांतीय महामंत्री विजय मेवाड़ ,जिला अध्यक्ष ज्ञानचंद जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सचिव सपन मजूमदार, कैट के सचिव सुरेश सोंथालिया, नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह, किशोर गोलछा, संतोष खेतान ,राजीव रंजन मुन्ना, सुधीर सिंह ,संजय शर्मा, नीरू सिंह, दीपक पंचामिया, रतन लाल गुप्ता, पिंकेश माहेश्वरी, अशोक गुप्ता ,चतुर्भुज केडिया, मनमोहन सिंह समेत सैकड़ो उद्यमी मौजूद थे। उद्यमी सम्मेलन का संचालन प्रवीण गुटगुटिया ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दशरथ उपाध्याय द्वारा किया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur news #Adityapur#adityapur news #saraikela-kharswan #आदित्यपुर सरायकेला adityapur jharkhand लघु उद्योग भारती
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d