Adityapur News: आदित्यपुर के विकास को लेकर अर्जुन मुंडा गंभीर, पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के बहन-बहनोई के आवास पर हुई अहम चर्चा, मीरा मुंडा के साथ नागरिक अभिनंदन

आदित्यपुर: गुरुवार को आदित्यपुर के वार्ड संख्या 17 में आयोजित एक प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और उनकी पत्नी डॉ. मीरा मुंडा का क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी की बहन श्रीमती खुशबू सिंह और उनके बहनोई संजय कुमार के आवास पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ।

ये भी पढे:- Adityapur News: आदित्यपुर: ‘उद्गम’ के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं का सैलाब, अर्जुन मुंडा ने दिया श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश


इस शिष्टाचार मुलाकात के मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने अपने बहन-बहनोई के घर पर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और डॉ. मीरा मुंडा को एक आकर्षक पेंटिंग और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अनौपचारिक बैठक के दौरान आदित्यपुर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्र की जनसमस्याओं और बुनियादी ढांचे के सुधार को लेकर अपने विचार साझा किए।

​इस खास मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी में क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक विकास को गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

http://Adityapur Vijay Utsav: आदित्यपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया चुनावी सफलता का जश्न, बंगाल में भाजपा की जीत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को करती है साकार: अमित सिंह “बॉबी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *