Adityapur mega blood donation:अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज का महा रक्तदान शिविर 27 अगस्त को, मंत्री चम्पई सोरेन समेत डीसी, एसपी होंगे शामिल

Adityapur: अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज सरायकेला -खरसावां जिला का 13वां वार्षिक रक्तदान शिविर आगामी 27 अगस्त रविवार को आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में आयोजित होगा. जिसे लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है.

इसे भी पढे :-http://रंगदारी के लिए कंपनी गेट पर फायरिंग मामले के चार आरोपी गिरफ्तार.

अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी द्वारा आयोजित 13वें वार्षिक रक्तदान शिविर की तैयारी के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ठाकुर लाल बाबू सिंह द्वारा बताया गया कि आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में 13वां वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित होगा, इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन शामिल होंगे, मंत्री के अलावा सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, एसपी डॉ विमल कुमार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कोर कमेटी का गठन किया जा चुका है, सर्वाधिक यूनिट रक्त संग्रह के उद्देश्य से रक्तदान शिविर में ब्रह्महर्षी समाज एवं अन्य लोगों से बड़ी संख्या में शिविर में शामिल होने की अपील की गई है, इस मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में अवधेश्वर ठाकुर, श्री राम ठाकुर, विमल सिंह, विनीत सिन्हा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, गणेश सिंह, राकेश कुमार, नागेश्वर शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, कृष्ण गोपाल पिंटू ,कमल नयन आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढे :-Adityapur Mega Blood Donation: प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के रक्तदान शिविर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल, शिविर में 891 यूनिट रक्त संग्रह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *