
मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य नेता व समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. शिविर में 891 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज अपने कर्मों से मानवीय पहलुओं को यथार्थ कर सकते हैं. मनुष्य का दायित्व सिर्फ परिवार चलाने के लिए ही नहीं होता है बल्कि अदृश्य तरीके से सेवा करना चाहिए. रक्तदाता को पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके शरीर में जाएगा, लेकिन जिसके शरीर में जाता है उसके परिवार के सदस्यों को इसका आभास जरूर होता है. शरीर पंचतत्वों से बनता है और इस जीवन में ही पंचतत्वों की कमी पूरी करनी होती है.Share करें
Whatsapp Us