Saraikela Blood donation: रामकृष्ण फोर्जिंग प्लांट 5 रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर कर्मचारी, मजदूरों ने लिया भाग

Saraikela : जिला के कोलाबीरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग प्लांट संख्या 5 में रविवार को वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ मजदूरों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया.

इसे भी पढ़ें :- Adityapur Rsb Blood Donation: आरएसबी प्लांट 1 में रक्तदान शिविर के साथ मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड के सभी चारों प्लांट में तीन-तीन महीने के अंतराल पर वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता रहा है. इसी कड़ी में रविवार को कोलाबीरा स्थित प्लांट संख्या 5 में भी रक्तदान शिविर आयोजित किया गया .जमशेदपुर ब्लड बैंक और वीबीडीए के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में 400 से भी अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से कंपनी के चीफ पीपुल्स ऑफिसर शक्तिपदों सेनापति मौजूद रहे. जहाँ इन्होंने कंपनी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर रक्त दाताओं को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया.

इमरजेंसी में कंपनी गेट सेफ्टी ऑफिसर के पास उपलब्ध है ब्लड कूपन : कंपनी के सीपीओ शक्तिपदों सेनापति ने बताया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से ना सिर्फ कंपनी कर्मचारी बल्कि अन्य लोगों को भी रक्त उपलब्ध कराए जाते हैं. उन्होंने बताया कि आपातकाल जैसी स्थिति में जरूरतमंद लोग कंपनी गेट पर सेफ्टी ऑफिसर से संपर्क कर जमशेदपुर ब्लड बैंक से मिले ब्लड कूपन के माध्यम से रक्त प्राप्त कर सकते हैं. गौरतलब है कि कंपनी द्वारा रक्तदान के अलावा अन्य कई सामाजिक कार्यों का भी आयोजन किया जाता रहा है.

इसे भी पढ़ें :- http://प्रखंड मुख्यालय से पूरे जिले भर में सभी ग्रामीण सड़क को जोड़ना ही उद्देश्य : सांसद गीता कोड़ा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा