Adityapur Mega Blood Donation Camp: शनि देव भक्त मंडली का 24 वा महारक्तदान शिविर 26 फरवरी को, ढाई हज़ार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

आदित्यपुर: श्री शनिदेव भक्त मंडली का 24वां रक्तदान शिविर 26 फरवरी को सुवर्णरेखा परियोजना भवन प्रशासक कार्यालय आदित्यपुर में होगा. रक्तदान शिविर में इस बार रक्तदाताओं को लाने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा. 5 से 50 तक लाने वाले रक्तदाताओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :- Seraikela SP Instructions: सरायकेला के प्रभारी एसपी ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर सौंपा

रक्तदान शिविर सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा. इस शिविर के आयोजन में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और जमशेदपुर ब्लड बैंक सहयोग करेगी. इस साल का यह दूसरा रक्तदान शिविर है. इस बार 2500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा है. प्रेस वार्ता में संरक्षक देबू घोष, अध्यक्ष जयदेव बनर्जी, उपाध्यक्ष पंकज रामा, सचिव उज्ज्वल घोष, मंटू सिंह मोदक, गौरंगो धर, आशीष बनर्जी, विश्वजीत नंदी, रंजन प्रदीप, रतन सिंह मुंडा आदि प्रेसवार्ता में शामिल थे.

इसे भी पढ़ें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *