Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर: वार्ड 12 से युवा चेहरे सन्नी कुमार गोप की दावेदारी, ‘युवा सोच’ के साथ चुनावी मैदान में उतरे, मूलभूत सुविधाओं को बनाया मुख्य मुद्दा

वार्ड 12

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव का बिगुल फूँकते ही वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड 12 से युवा और ऊर्जावान प्रत्याशी सन्नी कुमार गोप ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। सन्नी कुमार गोप ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुँचकर निर्वाचन पदाधिकारी प्रवीण कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र सौंपा।
​पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे सन्नी कुमार गोप ने नामांकन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अपने इरादे साफ कर दिए। उन्होंने “युवा सोच-नया वार्ड” के संकल्प के साथ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की बात कही।

Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर नगर निगम: भाजपा नेता संजय सरदार का ‘सरप्राइज’ नामांकन, भाजपा के 25 साल के समर्पित कार्यकर्ता ने ठोंकी ताल,पेयजल संकट को बनाया मुख्य मुद्दा

वार्ड 12

​वार्ड 12 की समस्याओं पर तीखा प्रहार

​नामांकन के पश्चात सन्नी कुमार गोप ने अपने चुनावी एजेंडे को गंभीरता से साझा किया। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12 एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन अफसोस की बात है कि यह आज भी बुनियादी विकास से काफी दूर है। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता बदलाव की राह देख रही है।

​इन मुद्दों पर रहेगा विशेष फोकस:
​सनी कुमार गोप ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:

* ​साफ-सफाई: वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना।
* ​पेयजल: हर घर तक शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
* ​नागरिक सुविधाएं: सड़कों और नालियों की स्थिति में सुधार लाना।
* ​कल्याणकारी योजनाएं: सरकार की समस्त जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना।
​सनी कुमार गोप की उम्मीदवारी ने वार्ड 12 के चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। युवाओं के बीच उनकी सक्रियता और विकास के दावों ने प्रतिद्वंदियों के लिए चुनौती पेश कर दी है।

Adityapur Election: आदित्यपुर नगर निगम: “दलगत भावना से ऊपर उठकर विकास के लिए करें वोट” यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं, क्षेत्र के भविष्य का है – भुगलु सोरेन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *