Adityapur Murder case: युवक की मारपीट से मौत मामले मे अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप चौक स्थित बीडीएस मॉल के पास एस टाइप निवासी युवक शुभम राज (26) की संदिग्ध मौत मामले में थाना में अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 31 दिसंबर की रात करीब 1.30 बजे मॉल के पास कार सवार युक्कों ने शुभम राज के साथ मारपीट की थी। वह मौके पर बेहोश हो गया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय नर्सिंग होम ले गए। फिर उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शुभम बिहार के नवादा जिले के एलआरडीसी प्रमोद कुमार का भतीजा है। आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युक्क का मॉल के पास कार सवार कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद युवकों ने उसकी पिटाई की थी।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प