Adityapur Nagar Nigam Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 32 से बीटेक अस्मिता कुमारी होंगी भावी प्रत्याशी, क्षेत्र के विकास में परिवार का अहम योगदान

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भावी उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में, निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 से बीटेक डिग्रीधारक अस्मिता कुमारी अपनी किस्मत आज़माने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़े:- आदित्यपुर नगर निगम चुनाव पर है नजर 1932 आधारित स्थानीय नीति अधूरी स्वीकार नहीं : कोड़ा दंपत्ति

चुनावी संभावनाओं को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वार्ड संख्या 32 इस बार भी महिला पद के लिए आरक्षित रहेगा, जिसके चलते अस्मिता कुमारी ने अभी से ही अपनी चुनावी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
​अस्मिता कुमारी के पति पंकज कुमार सिंह टाटा स्टील में अधिकारी हैं, जबकि उनके पिता डॉ. प्रो. दिगंबर नाथ झा बिहार के मुजफ्फरपुर में गणित के प्रोफेसर रहे हैं। शिक्षित परिवार से आने वाली अस्मिता कुमारी को उनके परिवार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

क्षेत्र के विकास में परिवार का विशेष योगदान

​अस्मिता कुमारी के परिवार का क्षेत्र के विकास में पहले से ही अहम योगदान रहा है। उनके पति के बड़े भाई पुरेंद्र नारायण सिंह आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व वार्ड पार्षद रह चुके हैं। पुरेंद्र नारायण सिंह ने निगम क्षेत्र के साथ-साथ अपने वार्ड (पुराना वार्ड 29) के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ​उन्होंने 2013-18 के पार्षद कार्यकाल के दौरान कई अतुलनीय कार्य किए, जिनमें रोड संख्या 16 और 17 में पार्क का निर्माण, रोड नंबर 15 स्थित कुलुपटाँगा मध्य विद्यालय मैदान का समतलीकरण, आवासीय मोहल्लों की गलियों में पहली बार पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य, बस स्टैंड शामिल है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने वार्ड क्षेत्र के रोड नंबर- 15 /16, 14 /15, 17/ 18, 20/ 21/ 22 एवं 19 में HYDT पाइपलाइन के माध्यम से घर-घर तक नल-जल योजना शुरू करने में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। पुरेंद्र नारायण सिंह की विकास की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, अस्मिता कुमारी अब वार्ड 32 की जनता की सेवा करने को तैयार हैं।

http://Adityapur Awas Yojana Complaint: आदित्यपुर नगर निगम पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग