Adityapur News: टाटा मोटर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

आदित्यपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और युवाओं के बीच ‘युवा हृदय सम्राट’ के रूप में लोकप्रिय अजय सिंह के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को उनके आदित्यपुर स्थित आवास पर उत्सव का माहौल रहा। इस खास मौके पर शहर की प्रतिष्ठित टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह विशेष रूप से उन्हें बधाई देने पहुंचे।

​यूनियन के नेतृत्व ने अजय सिंह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान राजनीति और मजदूर संगठन के बीच के मजबूत समन्वय की झलक देखने को मिली।

Adityapur Nandan Projects: आदित्यपुर में भव्य आवासीय परियोजना का आगाज: पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने किया 14.5 एकड़ के ‘नंदन प्रोजेक्ट्स’ का शिलान्यास

 कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

​उपस्थित गणमान्य अतिथि

बधाई देने वालों में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ-साथ इंटक (INTUC) प्रदेश संगठन सचिव सह कमेटी मेंबर मनोज सिंह और वरिष्ठ अस्थाई मजदूर संघ नेता महेंद्र यादव भी मुख्य रूप से मौजूद थे। सभी नेताओं ने अजय सिंह के सामाजिक और राजनीतिक योगदान की सराहना की।

 कांग्रेस प्रदेश महासचिव अजय सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

​’युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मना जन्मदिन

गौरतलब है कि झारखंड की राजनीति में युवाओं के आदर्श माने जाने वाले अजय सिंह के जन्मदिन को उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा हर साल ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। रविवार सुबह से ही उनके आवास पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने नेता का अभिवादन करने पहुंचे थे।

http://Adityapur Nagar Nigam Ward 31: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 31 में बढ़ी सरगर्मी, समाजसेवी निरंजन मिश्रा की माता करुणलता मिश्रा ने ठोकी ताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *