Adityapur Radha Ashtami Rath yatra:राधा अष्टमी पर निकली भव्य रथ यात्रा, शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

Adityapur: भारतीय कृष्ण भावना अमृत संघ के द्वारा आदित्यपुर में राधा अष्टमी के उपलक्ष्य पर भव्य राधा कृष्ण रथ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपई सोरेन शामिल हुए।

ये भी पढ़े: Adityapur Shri Krishna Rukmani Rath Yatra: आदित्यपुर में निकली श्रीकृष्ण रुक्मिणी रथ यात्रा, विदेशी भक्त भी हुए शामिल

रथ यात्रा में शामिल होते चंपाई सोरेन

राधा कृष्ण रथ यात्रा आदित्यपुर एस टाइप पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी शामिल हुए जहां भारतीय कृष्ण भावना अमृत संघ के मुख्य संरक्षक शाह आदित्यपुर नगर निगम के न्यू वर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी ने चंपई का स्वागत किया इस मौके पर चंपई ने क्षेत्र वासियों को राधा अष्टमी और भगवान राधा कृष्ण रथ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना की। रथ यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो रथ को खींचना आतुर दिखे।

चंपई सोरेन का स्वागत करते अमित सिंह साथ में सिमल सोरेन

सालडीह हरि मंदिर से निकाला भव्य रथ यात्रा

आदित्यपुर साल्डीह बस्ती स्थित हरि मंदिर से भव्य राधा कृष्णा विराजित रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो मुख्य मार्ग होते हुए पान दुकान चौक से वापस अटल पार्क पहुंचा। जिसमें श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस उपलक्ष्य पर मुख्य संरक्षक अमित सिंह “बॉबी” ने श्रद्धालुओं के लिए पानी ,कोल्ड ड्रिंक,जूस आदि की भी भरपूर व्यवस्था की। रथ यात्रा कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अंजनी कुमार चौधरी, आदित्यपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र , पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह, बरजोराम हांसदा, रिंकू राय, प्रभासिनी कलुण्डिया, शंकर रेड्डी, कमलेश राव, प्रमोद सिंह, समिति के सदस्य कृष्ण मुरारी झा, गणेश कालिंदी, रवि गोप ,सुभाष गोराई, बाबोल दास, अमितेश सिंह, चंद्रबती महतो ,अनिल सिन्हा,भंडारी महतो, नील पदम विश्वास, जूली महतो, सपन दास ,पवन महतो आदि हजारों भक्त  शामिल हुए।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग