Adityapur Railway Third Line Inspection : 90 किलोमीटर पूरा हुआ रेलवे थर्ड लाइन का काम, मार्च में थर्ड लाइन पर दौड़ेगी ट्रेनें, डारेक्टर ने लिया जायजा

Saraikela: भारतीय रेल विकास निगम, नई दिल्ली (आरवीएनएल) के ऑपरेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद ने मंगलवार को दक्षिण पूर्व रेल मंडल अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और यार्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान इन्होंने आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के नव निर्मित बिल्डिंग और यार्ड में चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया.

इसे भी पढ़ें :- हावड़ा मुम्बई रेल मार्ग की रेलवे पटरी टूटी, उत्कल एक्सप्रेस बड़ी दुर्घटना से बची

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारतीय रेल विकास निगम के ऑपरेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां सर्वप्रथम इन्होंने रेलवे स्टेशन के पास नव निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण किया.यहाँ स्टाफ क्वार्टर के शुरुआती दौर निर्माण से लेकर कार्य पूरा होने संबंधित जानकारी इन्होंने रेलवे के अधिकारी और एजेंसी से प्राप्त की. इस मौके पर इन्होंने बेहतर तरीके से रेलवे के सभी प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने संबंधित सख्त निर्देश एजेंसी और रेल अधिकारियों को दिए. इसके बाद इनका काफिला आदित्यपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां नवनिर्मित रेलवे के स्टेशन बिल्डिंग का इन्होंने घूम-घूम कर निरीक्षण किया और रेल योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की. यहां भी रेल विकास निगम के डायरेक्टर ने स्टेशन के निर्माण से पूर्व आधारशिला रखे जाने से लेकर अब तक किए गए सभी कार्यों का विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त किया.

अति महत्वपूर्ण है 130 किलोमीटर लंबी थर्ड लाइन योजना

आदित्यपुर रेलवे स्टेशन, यार्ड और स्टाफ क्वार्टर का निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय रेल विकास निगम के ऑपरेशन डायरेक्टर राजेश प्रसाद ने बताया कि हावड़ा-मुंबई रेल लाइन पर प्रस्तावित थर्ड लाइन की परियोजना अति महत्वपूर्ण है.कुल 130 किलोमीटर लंबे इस थर्ड लाइन योजना में 90 किलोमीटर तक कार्य पूरा कर लिया गया है. मार्च 2024 तक 100 फीसदी कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य है. इन्होंने कहा कि मार्च में थर्ड लाइन से रेल परिचालक शुरू हो जाएगा. इन्होंने बताया कि थर्ड लाइन परियोजना अंतर्गत आदित्यपुर रेलवे स्टेशन और टाटानगर रेलवे स्टेशन यार्ड को भी विकसित किया जा रहा है. जिसका लाभ भविष्य में रेल यात्रियों को मिल सकेगा.

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर उनके साथ रेल विकास निगम के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमित कुमार रॉय, प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार, एजेंसी एसटीपीएल के कन्हैया सिंह समेत रेलवे के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

http://Saraikela SP encouraged blood donors: एसपी डॉ. विमल कुमार पहुंचे युवा रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने, कहा रक्तदान के लिए लोगों को करें प्रेरित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम