Adityapur Ram Vinay Paswan tribute: आदित्यपुर में दलित सेना संस्थापक राम विनय पासवान की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Adityapur (आदित्यपुर) में बुधवार को दलित सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वर्गीय राम विनय पासवान की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

Adityapur SIA team met Jayaram Mahto: टाईगर जयराम महतो का सिया टीम ने किया सम्मान, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा


कोल्हान के गरीब, शोषित और वंचित समुदाय की आवाज बनकर जीवन भर संघर्ष करने वाले राम विनय पासवान को स्थानीय लोगों ने नम आंखों से याद किया। कार्यक्रम आदित्यपुर थाना रोड स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राम विनय पासवान ने सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी। मण्डल आयोग को लागू कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान आज भी लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने जीवन को वंचितों के उत्थान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।सभी ने स्वर्गीय राम विनय पासवान के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा की उनकी राह को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजद के प्रदेश महासचिव पुरेन्द्र नारायण सिंह, लोजपा के प्रदेश सचिव मनोज पासवान, दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी प्रसाद, कांग्रेस नेता सुरेश धारी, वरिष्ठ नागरिक रविन्द्र नाथ चौबे, पांडी मुखी, खिरोद सरदार, सावन गुप्ता सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में दीपक भंडारी (प्रदेश सचिव, युवा प्रकोष्ठ), अभिषेक आनंद (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), भाजपा नेत्री सुनीता पासवान, नेत्री गीता गोप, चिराग पासवान फैंस क्लब के संरक्षक दयाशंकर मिश्रा, अनिल मुखी, संतोष पासवान, कुंदन थापा, गोपी महांती, अविनाश कुमार, राणा रावत, सदन साव, सुरेंद्र प्रसाद, अजय श्रीवास्तव, पप्पू कुमार, शत्रुधन कालिंदी, नीरज साव, पिलचू कुम्हार, अशोक साव, राजीव शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

http://Adityapur illegal tree cutting: बिना एनओसी पूर्व पार्षद पर हरे पेड़ काटने का आरोप, वन विभाग ने शुरू की जांच

Share करें

✓ Link copy हो गया!