Adityapur Ranbir Singh Bjp Join:रणवीर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी सदस्यता

 

 

Saraikela: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंगलवार को चांडिल स्थित चांडिल रिसोर्ट में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे ,जहां ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने पार्टी का दामन थामा, वही इनके साथ आदित्यपुर निवासी समाजसेवी रणवीर सिंह ने भी बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।

 

समाजसेवी रणवीर सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र एवं पुष्पहार पहनकर पार्टी में स्वागत किया ,रणवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए हैं, भाजपा का दामन थामने के बाद इन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर इन्होंने पार्टी से जुड़ने का मन बनाया और सदस्यता हासिल की है।

 

इन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती दिलाने के उद्देश्य से सरायकेला जिले में बेहतर कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *