Adityapur Rjd kolhan Office Foundation Day Celebration: राजद कोल्हान ऑफिस में मना 29वाँ स्थापना दिवस, कोल्हान में शून्य से शिखर तक पार्टी को ले जाने का लिया संकल्प

Adityapur: राष्ट्रीय जनता दल, कोल्हान के द्वारा टोल ब्रिज, आदित्यपुर के पास स्थित प्रमंडल कार्यालय में राजद का 29वाँ स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया.

कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को पुनः दोहराते हुए जनाधार को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में जनार्दन कुमार ने पंचायत से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार करने तथा हर स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।इस विशेष अवसर पर बीरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा हम झारखंड की जनता के साथ हैं और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य झारखंड का सर्वांगीण विकास है, जिसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे। यह दिन हमारे संगठन की नींव और हमारे आदर्शों की जीत का प्रतीक है.

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने और संचालन प्रदेश राजद के महासचिव बीरेंद्र सिंह यादव ने किया. इस अवसर पर प्रदेश राजद के उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, महासचिव कमलदेव सिंह, वरीय नेता डी एन सिंह, सचिव राजेश कुमार, सचिव जोगिंदर प्रसाद, शंभूनाथ चौधरी, संजय सिंह, श्याम सुंदर यादव, शिवा यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद, ब्रह्मदेव मंडल आदि उपस्थित थे.

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला