Adityapur road construction: वार्ड 18 में निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह का आंदोलन हुआ सफल, 80 लाख की सड़क योजना का शुभारंभ, लोगों में खुशी

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजन सिंह के आंदोलन और भूख हड़ताल के बाद आखिरकार सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Protest: “अब आंदोलन ही विकल्प” — रंजन सिंह का ऐलान, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप,नाराज पार्षद रंजन सिंह 1 नवंबर से करेंगे भूख हड़ताल

सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ कराते रंजन सिंह एवं अन्य

शुक्रवार को निर्माण स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क चौड़ीकरण और ब्लैक टॉप रोड निर्माण का शुभारंभ किया गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखी गई। गौरतलब है कि 1 नवंबर को पार्षद रंजन सिंह ने खरकई पुल से सटे शिवा नर्सिंग होम से होते हुए रोड नंबर 10 होते सरकारी मध्य विद्यालय तक खराब हो चुकी सड़क की मरम्मत और नए निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी। सड़क पर गड्ढे की समस्या के कारण आवागमन बाधित हो रहा था। पार्षद की मांगों को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह और नगर निगम प्रशासक रवि प्रकाश ने हस्तक्षेप किया और सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्त कराई गई।

निर्माण कार्य के शुभारंभ में रंजन सिंह ने नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश और उपायुक्त का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क न केवल क्षेत्र के लोगों को राहत देगी, बल्कि आदित्यपुर के कई मार्गों को सुगम यातायात से भी जोड़ेगी। सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ पूरी सड़क पर ब्लैक टॉप अलकतरा बिछाकर इसे मजबूत और टिकाऊ बनाया जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

http://आदित्यपुर वार्ड 18 पार्षद रंजन सिंह की मौजूदगी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” शिविर का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!