Adityapur road side encroachment: थाना रोड़  कब्जा करने वाले दुकानदारों को हटाया, अब ज़ब्त होंगे सामान

Adityapur:आदित्यपुर थाना रोड में सड़क किनारे फल एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा लगातार सड़क का अतिक्रमण किए जाने के विरुद्ध शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस व आदित्यपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया ,जहां सड़क किनारे अतिक्रमण कर बैठे दुकानदारों को हटाया गया।
ये भी पढ़ें: Adityapur Encroachment disturbs people: आदित्यपुर में धड़ल्ले से अतिक्रमण बिगाड़ रहा शहर की सूरत , सड़कों पर पार्किंग से ट्रैफिक बाधित, आम लोग बेबस
सड़क किनारे फल दुकानदारों को हटाते ट्रैफिक पुलिस
अभियान का नेतृत्व ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह एवं आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह कर रहे थे। लगातार आदित्यपुर थाना रोड जाम होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है, मौके पर मौजूद ट्रैफिक प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने सभी सब्जी एवं फल विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए सड़क खाली करने का आदेश दिया है। इन्होंने बताया कि दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकान लगाए जाने के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानदारों के फल और सब्जियों को ज़ब्त किया जाएगा, वहीं आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सभी सब्जी दुकानदारों को 34 के तहत नोटिस दिया जा रहा है कि वह दोबारा सड़क किनारे अवैध कब्जा नहीं करें, आगे कठोर कार्रवाई होगी. इधर ट्रैफिक  पुलिस के संयुक्त रूप से चले इस अभियान से फल एवं सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत