Adityapur RSB blood donation:आरएसबी प्लांट 2 में मेगा रक्तदान शिविर, रक्तदान करने कामगारों की लगी लाइन

Adityapur: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी आरएसबी प्लांट 2 में शनिवार को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. कंपनी के कामगारों में रक्त देने का गजब का उत्साह देखा गया. कामगारों ने रक्तदान देने के लिए लाइन लगाया. रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने आरएसबी कंपनी के वाईस चेयरमैन एसके बेहरा स्वयं पहुंचे थे.

उन्होंने रक्तदाताओं से पूछा कि रक्तदान क्यों कर रहे हैं, कामगारों ने जवाब में कहा कि जरूरतमंदों के लिए. मौके पर कंपनी की एच आर हेड जया सिंह ने बताया कि उनके चारों प्लांट में हर साल वार्षिक रक्तदान शिविर आयोजित होता है. जिससे करीब 2000 यूनिट रक्त संग्रह होता है. मौके पर प्लांट हेड प्रकाश बिश्वाल, एचआर सुयश वर्मा, हेमंत प्रधान, पंकज सिंह, विमलेश कुमार, विजय सिंह, अनिल प्रसाद, एससी झा, प्रदीप आदिया, कैलाश महतो, इंद्र केश, कृश्णा सिंह, संजय सोय, राजेश महतो, एच डी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम