Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - LIVE UPDATES DAILY - Adityapur Sanskar Play School Annual Function: प्ले स्कूल प्रारंभिक बचपन की शिक्षा प्रदान करता है – पुरेंद्र
LIVE UPDATES DAILY

Adityapur Sanskar Play School Annual Function: प्ले स्कूल प्रारंभिक बचपन की शिक्षा प्रदान करता है – पुरेंद्र

By The News24 Live29/07/2025Updated:29/07/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250729 WA0089
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

संस्कार प्ले स्कूल, भाटिया बस्ती के 7 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

आदित्यपुर भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में मंगलवार को भव्य 7 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ हुआ.

ये भी पढ़ें:-Adityapur Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है- पुरेंद्र

img 20250729 wa00837722101580417511454

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव होता है। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल प्रारंभिक बचपन के शिक्षा प्रदान करता हैl उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल में खेल-आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक उम्र से ही सीखने की प्रवृत्ति, अनुशासन, शिष्टाचार और सामाजिकता के गुण विकसित होते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि संस्कार प्ले स्कूल जैसे संस्थानों के कारण अब भाटिया बस्ती, बेलडीह बस्ती, हथियाडीह, शर्मा बस्ती और विद्युत नगर जैसे क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन समिति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।

img 20250729 wa00855777092019111488718

स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था और चारों ओर उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष  पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर रामचंद्र पासवान, शिक्षाविद प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व पार्षद एन सिंह, पीडी सिंह, अजय पांडे, एम एम सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद गुप्ता एवं अन्य समाजसेवी और अभिभावक मौजूद रहे।

अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों ने पारंपरिक अंदाज़ में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं जिनमें नृत्य, गीत, कविता पाठ और नाटक शामिल थे। बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.इस अवसर पर संस्कार प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापक उर्वशी मेहता, मुनमुन देवी, कुमकुम, सुबीर कुमार, टिंकू सिंह, लखन महतो, अंजना सिंह, सविता देवी आदि मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news gamhariya jharkhand गम्हरिया हेमंत सोरेन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

LATEST UPDATE

Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

14/12/2025

Adityapur Morning Star Annual Day: मॉर्निंग स्टार किड्स का रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न, नन्हे कलाकारों ने मोह लिया मन

14/12/2025

Saraikela Elephant death: दलदल में फँसे बीमार हाथी की मौत, ग्रामीणों ने पूजा कर दी अंतिम विदाई; वन विभाग पर उठे गंभीर सवाल

14/12/2025

सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, कोबरा 209 का जवान घायल

14/12/2025

Adityapur police raid: आदित्यपुर में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 4 मोटरसाइकिल के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार

14/12/2025

Saraikela Road accident: हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर हादसा, हेलमेट बना ‘जीवन रक्षक’

14/12/2025

Adityapur Mayor post reservation: आदित्यपुर मेयर सीट: क्या 17 दिसंबर के बाद बदल जाएगा आरक्षण? हाईकोर्ट में सरकार को देना है जवाब झारखंड निकाय चुनाव: मेयर पद आरक्षण पर संशय बरकरार

14/12/2025

Adityapur School Cultural Program: आदित्यपुर: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के विंटर कार्निवल में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय

13/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d