Adityapur sapra makar sankranti: मकर संक्रांति एवं टुसू पर सापड़ा दुमुहानी घाट पर समाजसेवी प्रियंका मंडल ने बांटे जरूरतमंदों में वस्त्र, भोजन

 

 

 

Adityapur: आदित्यपुर स्थित सापड़ा दुमुहानी घाट पर मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के उपलक्ष पर इस वर्ष भी शिविर लगाकर लोगों के बीच वस्त्र एवं भोजन आदि का वितरण किया गया, कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी प्रियंका मंडल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

इसे भी पढ़े:-

रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) द्वारा मकर संक्रांति पर्व को लेकर जरूरतमंदों के बीच किया गया वस्त्र एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण

सन 1979 से प्रतिवर्ष समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल द्वारा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सापडा नदी तट पर लोगों के बीच खिचड़ी खीर का वितरण किया जाता रहा है, उनके निधन के पश्चात इस कार्य निर्वहन उनकी सुपुत्री और झामुमो पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियंका मंडल द्वारा किया जा रहा है।

इस वर्ष भी यहां एक हज़ार लोगों के बीच कंबल बांटे गए, वहीं लोगों को खीर एवं खिचड़ी का भी प्रसाद खिलाया गया, दूमोहनी नदी तट पर मकर संक्रांति के मौके पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही, जहां लोग स्नान दान करते दिखे,

कार्यक्रम आयोजक प्रियंका मंडल ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां जरूरतमंदों को कंबल, धोती ,साड़ी आदि बांटे जाते हैं ,ताकि वे भी खुशी-खुशी इस पर्व को मना सके, कार्यक्रम के सफल आयोजन में मुख्य रूप से, स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी जमुना मंडल, रीता मंडल, दीपक मंडल, शुभम मंडल ,मेघा मंडल, रोहित मंडल, अविनाश खंडेलवाल, सत्यनारायण खंडेलवाल, सुनील सवाई, रामचंद्र पासवान ,नीरज पासवान, रिशु सिंह, शुभम सिंह, शिबू मंडल ,अमितेश सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

http://रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) द्वारा मकर संक्रांति पर्व को लेकर जरूरतमंदों के बीच किया गया वस्त्र एवं खाद्य सामग्रियों का वितरण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग