Adityapur senior citizen honor: आदित्यपुर के सभी वार्डो में बुजुर्गों के लिए बनेंगे क्लब: पुरेन्द्र

 

 

 

Adityapur:वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के आधार स्तंभ है, उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है. उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 में आयोजित आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में कही. 

 

 

उन्होंने कहा कि आज जो वरिष्ठ नागरिक हैं, उन्होंने जीवन भर अपने कार्यों से समाज की विविध रूपों से सेवा की है. वृद्धावस्था में उनकी समस्याओं पर ध्यान देना समाज का नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव का लाभ समाज को लेना चाहिए.उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो आदित्यपुर नगर निगम के सभी 35 वार्ड में वरिष्ठ नागरिकों के मिलने- जुलने, बैठने- उठने के लिए क्लब की व्यवस्था की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन की राशि ₹2000 प्रति माह करने हेतु वे जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन करेंगे.

पुरेंद्र नारायण सिंह ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में यह घोषणा किया कि वार्ड- 32 के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में इलाज के दौरान आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से अटेंडर की सुविधा प्रदान करेगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह सुविधा पूरे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से लागू करेगी.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत