Adityapur Shanti Samiti: आदित्यपुर में शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए प्रशासन सख्त, रामनवमी और ईद को लेकर अखाड़ा समितियों के साथ हुई बैठक, विसर्जन जुलूस, स्ट्रीट लाइट और जलापूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर। आगामी रामनवमी और ईद के त्योहार को देखते हुए बुधवार को आदित्यपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह उपस्थित रहे।

Adityapur Ramnavami 2026: आदित्यपुर में रामनवमी और हिंदू नव वर्ष की तैयारियां तेज: 18 मार्च को भव्य शोभायात्रा और 28 को विसर्जन जुलूस

आदित्यपुर न्यूज़

​बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 मार्च को मुस्लिम भाई ईद मनाएंगे, जिसके तहत मुस्लिम बस्ती में सुबह 8:45 बजे नमाज अदा की जाएगी। वहीं, 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी अखाड़ा समितियाँ शाम 4 बजे जुलूस निकालें और रात्रि 10 बजे तक विसर्जन प्रक्रिया संपन्न कर लें।

आदित्यपुर न्यूज़

​अखाड़ा समितियों ने नगर निगम से खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने और कचरा उठाव नियमित करने की मांग की। सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान को मांग के अनुरूप जल टैंकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर भी चर्चा हुई। गणेश चौधरी के सुझाव पर लाल बिल्डिंग चौक से 50 मीटर की दूरी पर सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया ताकि यातायात प्रभावित न हो। साथ ही, फुटबॉल मैदान में अखाड़ा समितियों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन किया जाएगा, जहाँ बेहतर खिलाड़ियों को केंद्रीय रामनवमी समिति पुरस्कृत करेगी।

​बैठक में मुख्य उपस्थिति:

बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू राय, भगवान सिंह, मनोज पासवान, भुगलु सोरेन शामिल हुए। साथ ही केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डीसी मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास, सदर अब्दुल वाहिद, खुर्शीद आलम, नूर जहां, छबि महतो और बिजली विभाग से अंकित सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व कर्नल आरपी सिंह, कृष्ण गोपाल पिंटू, रमन चौधरी, अमरजीत मेहता, धर्मनाथ शर्मा, दीपक महतो, अरविंद हीरा और ब्रजेशपति तिवारी ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

http://रामनवमी शोभायात्रा चाईबासा: महावीर मंडल की बैठक में भव्य आयोजन का निर्णय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सरायकेला खरसावाँ

Saraikela Peace Committee: सरायकेला : त्योहारों पर सद्भाव की अपील: जिला प्रशासन ने कसी कमर, हुड़दंगियों पर रहेगी ड्रोन से नजर, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत ने शांति समिति के सदस्यों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक