Adityapur shooting investigation:डॉली परवीन गोलीकांड मामले में आरोपी के परिजनों को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुस्लिम बस्ती पुलिस छावनी में तब्दील

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में ड्रग पेडलर डॉली परवीन गोलीकांड मामले में आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में दबिश बढ़ा दी है. सरायकेला पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस द्वारा मुस्लिम बस्ती को छावनी में तब्दील किया गया है. जहां महिला एवं पुलिस बल तैनात किए गए हैं.सोमवार को आदित्यपुर पुलिस ने मुस्लिम बस्ती में दबिश देते हुए गोलीकांड के आरोपी डॉली परवीन के भाई मुजाहिद अंसारी उर्फ कांडी की पत्नी मुमताज और गैंगवार में मारे गए साबिर की पत्नी बेबी को हिरासत में लेकर पछता शुरू कर दी है.सोमवार को पुलिस अधीक्षक विमल कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी राजन कुमार दलबल के साथ मुस्लिम बस्ती पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की. इधर पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर उनके खिलाफ छापामारी शुरू कर दी गई है .पुलिस ने गोली कांड के आरोपी डॉली परवीन के भाई मुजाहिद हुसैन, भतीजे राजू, और उसके भाई माशूक समेत अन्य के विरुद्ध धारा 307, 341, 342, 27, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

और जांच की जा रही है. गौरतलब है घायल डॉली परवीन का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है और उसके फर्द बयान समेत बेटी निशा परवीन के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर मारी थी गोलीपुलिस अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ है की 3 साल जेल में सजा काटने के बाद ड्रग पेडलर डोली जमानत पर रिहा होकर 15 दिन पूर्व आयी थी, जिसके बाद आरोपी ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर पैसे की डिमांड कर रहे थे. इसी रंजिश के चलते गोलीकांड को अंजाम दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम