Adityapur Shot Dead: सुबह-सुबह हाईवा चालक की गोली मारकर हत्या, जांच मे जुटी पुलिस

Saraikela: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन के नजदीक ओवर ब्रिज के पास सोमवार तड़के सुबह 5 बजे 50 वर्षीय हाईवा चालक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का शव ओवर ब्रिज के नीचे से ही बरामद किया गया.

Adityapur suicide in debt: कर्ज तले दबे कंपनी मालिक ने लगायी फांसी

मृतक की पहचान 50 वर्षीय हाईवा चालक तिलक महतो के रूप में की गई है. जो बास्को नगर से सटे नीमडीह बस्ती में अपने बहन के घर पर रहकर काम करता था. मृतक मूल रूप से चांडिल अनुमंडल क्षेत्र का रहने वाला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तिलक महतो गम्हरिया क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय कंपनियों में में माल सप्लाई के लिए हाईवा चलाने का काम करता था. फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर आरआईटी ,आदित्यपुर और गम्हरिया पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.

3 गोली मार की हत्या

  • हाईवा चालक तिलक महतो की अपराधियों ने तीन गोली मारकर हत्या की है. घटना के बाद पुलिस ने मौके से 3 गोली के खोखे बरामद किए हैं. जबकि दो गोली मिस फायर हुई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनियोजित तरीके से रेकी कर चालक की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस द्वारा हत्या के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

Saraikela Fighting In Witchcraft : डायन बिसाही मामले में मुखिया पति ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल, पद्मश्री छुटनीमहतो के समक्ष परिवार ने लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम