Adityapur shot fired: जमानत पर रिहा ड्रग पेडलर डॉली परवीन को गोली मार किया घायल

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम बस्ती निवासी कुख्यात ड्रग पेडलर डॉली परवीन को उसके ही भाई और भतीजे ने गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. घायल डॉली को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम तकरीबन 5 बजे ब्राउन शुगर खरीद बिक्री के आरोप में हाल ही में जेल से छुट कर आई, ड्रग पेडलर डॉली परवीन को घर से बुलाकर उसके भाई मुजाहिद हुसैन उर्फ कांडी और भतीजे राजू ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों ने फौरन आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से घायल डॉली को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है, घटना के संबंध में घायल डॉली के भाई रमजान हुसैन उर्फ चौधरी ने बताया कि रविवार शाम 5 बजे उसकी बहन घर पर थी ,तभी भाई और भतीजा आ धमके के और जबरन पैसे की डिमांड करने लगे, पैसा नहीं देने पर इन्होंने गोली चला दी. इधर पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा भी बरामद किया है.

ब्राउन शुगर कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार तकरीबन 2 साल ब्राउन शुगर खरीद -बिक्री के आरोप में सरायकेला जेल में बंद डोली प्रवीण हाल ही में जमानत पर छुट कर आई है, जेल से बाहर आने के बाद वह फिर से ब्राउन शुगर गोरख धंधे में शामिल हो चली थी, इसी बात को लेकर उसके भाई और भतीजे लगातार पैसे की मांग कर रहे थे ,और डोली परवीन द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है. इधर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा बताया गया है कि मामले की पड़ताल की जा रही है. और आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 2

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत