Adityapur: लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस पर एसिया भवन में रक्तदान शिविर आयोजित

आदित्यपुर: लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस के मौके पर लघु उद्योग भारती और उद्यमी संगठन एसिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन एसिया भवन में शनिवार को आयोजित किया गया.

रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते लोग
रक्तदान शिविर में हिस्सा लेते लोग

दिवंगत उद्यमी जेपी चोपड़ा के स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता रहा है. सुबह 9 बजे से शिविर का शुभारंभ किया गया दिन भर चले इस रक्तदान शिविर में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग ,एसिया के सदस्य ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से एसिया के अध्यक्ष संतोष खैतान ,पूर्व अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महासचिव दशरथ उपाध्याय ,राजीव रंजन, विमल सिंह, तपन मजूमदार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में एसिया की टीम समेत लघु उद्योग भारती के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम