Adityapur Student drowned: आदित्यपुर खरकई नदी में तीन दोस्तो के साथ नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों ने किया तलाश

Adityapur:आरआईटी थाना क्षेत्र के लंका टोला में खरकई नदी के छठ घाट में तीन दोस्तों के साथ नहाने के क्रम में एक युवक के डूबने की सूचना है। जबकि दो अन्य सकुशल बाहर निकल गए।

विज्ञापन
छात्र सूरज मिश्रा की फाइल तस्वीर

तीनों युवक नहाने के दौरान डूबने लगे जिसमें से दो  सुरक्षित बाहर निकल गए लेकिन एक अन्य युवक सूरज मिश्रा (पिता का नाम सुनील मिश्रा सहरसा के रहने वाले) का कुछ अता-पता नहीं चला है। जिसमें एक किशोर जिसका नाम ऋषभ राज उर्फ बिट्टू की हालत गंभीर होने पर तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही तीसरा युवक आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह अपने घर में सुरक्षित है। बताया जाता है कि तीनों दोस्त नहाने के लिए 4 बजे संध्या के समय निकले थे। लापता हुए सूरज का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा गोताखोरों के द्वारा प्रयास किया गया लेकिन असफलता ही हाथ लगी है। डूबने वाला युवक सूरज मिश्रा दसवीं कक्षा, सेंट मेरिज हिंदी विद्यालय का छात्र है। वही मौके पर पहुंचे आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि लापता युवक की खोजबीन के लिए लगातार हमारे गोताखोर प्रयास में लगे हुए हैं। मंगलवार रात होने के चलते गोताखोरों द्वारा डूबे युवक की खोजबीन रोक दी गई है बुधवार से दोबारा तलाश शुरू की जाएगी।

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम