Adityapur Suside: बाथरूम में 68 वर्षीय वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Adityapur: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में एक 68 वर्षीय वृद्ध ने बीते रात अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को बुधवार सुबह हुई.
बताया जाता है कि मांझी टोला नेताजी पथ निवासी 68 वर्षीय कपिल देव शाह जो कई दिनों से बीमार चल रहे थे. अपनी बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वृद्ध मृतक ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा है. जिसमें आत्महत्या का कारण अपने बीमारी को बताया है. घटना की जानकारी परिजनों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घटना से परिजन सदमे में
वृद्ध द्वारा अचानक आत्महत्या किए जाने से परिजन सदमे में है. परिजनों ने बताया कि उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था. लेकिन कभी भी बीमारी को लेकर वे परेशान नहीं थे  परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे. तब तक आभास नहीं था कि यह कदम उठा सकते हैं. गौरतलब है कि मृतक के पुत्र का आदित्यपुर में हार्डवेयर दुकान है. मृतक वृद्ध का भरा पूरा परिवार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम