Adityapur suicide by train: बेवफा पत्नी से परेशान व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट से खुला राज

Adityapur: आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार दोपहर एक व्यक्ति ने चलती ट्रेन के आगे छलांगा मार कर आत्महत्या कर ली। मृत व्यक्ति की पहचान आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायडीह बस्ती, सूर्य मंदिर के पास का रहने वाले 35 साल के युवक सिद्धार्थ शंकर के रूप में की गई है ।

ये भी पढें:Saraikela death by train: ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत ,पुलिस जांच में जुटी 

रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा व्यक्ति
मृतक ने सोमवार की दोपहर ढाई बजे टाटा – गोड्डा ट्रेन(18185) से कटकर आत्महत्या कर ली। वह शादी शुदा था और वह अपनी पत्नी के नाजायज संबंध से परेशान था। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे अपनी पत्नी की किसी गैर व्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात का जिक्र किया है। बताया गया है की मामले को लेकर पूर्व में थाना में भी शिकायत की गई थी, पत्नी के बेवफाई के कारण वह हताश था। आरपीएफ प्रभारी एके सिंह ने घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है की बाबा आश्रम का रहनेवाला कोई युवक से मृतक की पत्नी का काफी दिनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। जिस युवक के साथ मृतक की पत्नी का अवैध संबंध की बात सामने आ रही है उसके खिलाफ मृतक ने थाने में भी शिकायत दर्ज कराया था। उधर घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मृतक का पांच साल की एक पुत्री भी है। इधर घटना के बाद जीआरपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”