Adityapur Thanedar bows: आदित्यपुर थानेदार ने फिर जोड़ा प्रदर्शनकारियों के सामने हाथ जाने पूरा मामला, देखे VIDEO

Adityapur: आदित्यपुर टोल ब्रिज पर बुधवार को युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन और टोल ब्रिज जाम कार्यक्रम में एक बार फिर आदित्यपुर थाना प्रभारी द्वारा हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों को मनाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विरोध और प्रदर्शन करने वाले लोगों के सामने थाना प्रभारी द्वारा हाथ जोड़े जाने का एक और वीडियो पूर्व में वायरल होने की चर्चा जोरो से हुई थी।
वायरल वीडियो
बुधवार को कोल्हान युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत टोल ब्रिज पर प्रदर्शन और जाम कार्यक्रम को लेकर कांग्रेसियों के साथ थाना प्रभारी की जमकर बहस हुई.कांग्रेसियों को समझाने -बुझाने थाना प्रभारी द्वारा उन्हें “अपना आदमी” कहकर भी संबोधित किया गया. जिस पर अन्य राजनीतिक दलों को कड़ा ऐतराज है. हालांकि अब तक इस मुद्दे पर किसी भी राजनीतिक दल ने खुलकर कोई बात नहीं कही है. लेकिन वायरल हुए इस वीडियो से थानेदार एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो रहे हैं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु