Adityapur Theft: दुकान काउंटर से 10 हज़ार नगद की चोरी ,सीसीटीवी में चोर हुआ कैद

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं घटित हो रही हैं. ताजा मामला आदित्यपुर शेरे-पंजाब चौक से सटे मुख्य सड़क स्थित डीएस टावर का है. जहां राज आर्ट्स नामक एक दुकान में काउंटर से 10हज़ार नगद चोरी की घटना सामने आई है.

इसे भी पढे :-Jagnnathpur : चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए राज आर्ट्स दुकान के प्रोपराइटर राज धीवर ने बताया कि बुधवार दोपहर तकरीबन 1:00 बजे जब वह दुकान के बाहर गाड़ियों में स्टीकर लगाने का काम कर रहे थे. तभी मौके का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति ने काउंटर के दराज में रखे 10,000 नगद रुपए चुरा लिया. जब वापस दुकान लौटे तो पाया कि काउंटर के गल्ले से रुपए गायब हैं. फौरन इन्होंने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें पाया कि एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दुकान के पास घूमता हुआ नजर आया जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार द्वारा थाने पहुंचकर शिकायत की गई है.

इसे भी पढे :-http://Chaibasa News: नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में आईईडी ब्लास्ट से एक जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु